आपस में भिड़े पंजाब के पूर्व व मौजूदा शिक्षा मंत्री, जाने क्या है मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 05:02 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस साल 2 लाख से अधिक दाखिलों में कमी हुई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से सरकारी स्कूलों में एडमिशन दर तेजी से बढ़ी थी लेकिन इस साल इसमें भारी कमी देखने को मिली है। इस मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री रहे परगट सिंह और मौजूदा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों शिक्षा मंत्रियों द्वारा ट्वीट कर एक दूसरे पर निशाना साधा गया।

परगट सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ''तथाकथित दिल्ली मॉडल पंजाब में क्रैश हो गया। पंजाब में प्रचार वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पहले साल में ही 2 लाख एडमिशन कम हो गए। 2016 से लगातार सरकारी स्कूलों में एडमिशन बढ़ रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में पिछली कांग्रेस सरकार का हार्ड वर्क बर्बाद हो गया।''
PunjabKesari

वहीं आम आदमी पार्टी के मौजूदा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ''अपने फेलियर की जिम्मेदारी दूसरे के कंधों पर मत डालो। हर साल 14 नवंबर से एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव चलती थी। पिछले साल यह ड्राइव नहीं चली। तब परगट सिंह शिक्षा मंत्री थे। यही नहीं, परगट सिंह की लापरवाही की वजह से समय पर इस बार किताबें भी नहीं छप सकीं।''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News