Punjab के लेफ्टिनेंट अरुणवीर सिंह की दर्दनाक हादसे में मौ/त, सरकारी सम्मान से हुए अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 05:14 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित) : बीते दिन यहां के नजदीकी गांव के लेफ्टिनेंट अरुणवीर सिंह की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। नजदीकी गांव दाता में उनका सरकारी सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया। लेफ्टिनेंट अरुणवीर सिंह करीब 24 साल के 2020 में नेंवी में बतौर सब लेफ्टिनेंट भर्ती हुए थे।  

बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट अरुणवीर सिंह की वेस्टर्न बाईपास मंगलगाव गोआ में सड़क हादसे में बीते दिन दर्दनाक मौत हो गई थी। इस संबंधी जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट आनंद परागो, अनुज मिनहास, सचिन अनडोरा अफसर साहिब जोकि अरुणवीर सिंह के शव को लेकर उनके गांव आए। उन्होंने बताया कि 3 व्यक्ति कार में जा रहे थे, जिनमें से 2 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। 

इनमें अरुणवीर सिंह सहित फरीदाबाद के लेफ्टिनेंट की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान अरुणवीर की माता सुरीदर कौर, पिता पूर्व सुबेदार अमरीकसिंह ने भी सलामी दी।  जबकि फौज के अफसर तों अलावा एमएलए जसवीर सिंह, डीएसपी जगदीश सिंह अत्री आदि न भी सलामी। इस मौके पर इलाके के राजनीतिक, धार्मिक गण्यमान्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News