Punjab : स्कूल अध्यापिका से छेड़छाड़, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 04:57 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर में सरकारी स्कूल की अध्यापिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल की अध्यापिका का पीछा करने और उससे छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें-दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे: केवल 6 घंटे में पहुंचेंगे माता वैष्णों देवी, पढ़ें Route और कैसा होगा Street map

थाना मल्लांवाला के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पीड़ित अध्यापिका ने बयान दिए हैं कि वह अपने गांव से डयूटी पर जाती है, तो सुखपाल सिंह और राजबीर सिंह गांव गुरदित्ती वाला उसका पीछा करते हैं और उससे छेड़छाड़ करते हैं। एएसआई ने बताया कि दोनों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है तथा बहुत जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-दिल्ली-Beauty: अगर आप भी बालों की समस्या से हैं परेशान तो जरा इन Tips पर दें ध्यान

Content Editor

Subhash Kapoor