Punjab: आज से बदला सरकारी स्कूलों का समय, जानें नई Timing

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल गया है।

शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, आज से प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यही रहेगा। 

बता दें कि पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

Content Writer

Vatika