पंजाब में कल से बदलेगा स्कूलों का समय, जानें क्या होगी नई Timing

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में कल यानी कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जहां 28 मार्च को राज्य के स्कूलों में पी.टी.एम. हुई थी वहीं 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। 

शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय भी सुबह 8  से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यही रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होता था जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kalash