Punjab : शिरोमणि अकाली दल में टीवी डिबेट पैनलिस्टों की नई सूची जारी
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 05:25 PM (IST)
चंडीगढ़ : Shiromani Akali Dal ने टीवी डिबेट्स और मीडिया चर्चाओं के लिए अपने अधिकृत प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी की गई है।
पार्टी के अनुसार, एडवोकेट अमरदीप सिंह धरनी, गुरप्रीत सिंह झब्बर, हरजीत सिंह भुल्लर, मोहित गुप्ता, दिलबाग सिंह विर्क, परमबीर सिंह सन्नी (RTI विंग), चरणजीत सिंह लाली (जालंधर), के.एस. माथारू (लीगल विंग), सतिंदर सिंह गिल (मोहाली), जसविंदर कौर सोहल, रविंदर सिंह समपला (लीगल विंग), नगिंदर बेनिपाल (दिल्ली स्टेट), सुखमिंदर सिंह राजपाल, पुनीतेंद्र सिंह कंग (यूथ विंग), अजय कुमार (अमृतसर), अमन वारिंग और कैप्टन रामनदीप सिंह बावा सहित कुल 20 नेताओं को टीवी बहसों के लिए अधिकृत किया गया है।
पार्टी के नेशनल चीफ स्पोक्सपर्सन एडवोकेट अरशदीप सिंह क्लेर को मीडिया प्रतिक्रियाओं और टीवी डिबेट में भागीदारी के लिए अधिकृत संपर्क व्यक्ति नियुक्त किया गया है। मीडिया चैनलों से कहा गया है कि वे समन्वय के लिए केवल उन्हीं से संपर्क करें। यह सूची पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा के हस्ताक्षर से जारी की गई है।


