पंजाब पुलिस के पूर्व SHO पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गर्माया माहौल

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 01:16 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव शिवपुर कुकरिया में जमीनी विवाद के चलते एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की गोली मारी गई। घटना संबंधित फरीदकोट श्रूती कांड के दौरान चर्चा में आए निशान सिंह पर कथित आरोप लगाए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर कुकरिया गांव में जमीनी विवाद के चलते सेवानिवृत्त एस. एच.ओ.  दरबारा सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इस संबंध में परिजनों ने फरीदकोट श्रुति कांड के दौरान चर्चा में रहे निशान सिंह पर आरोप लगाया है। घायल सेवानिवृत्त एस. एच.ओ. दरबारा सिंह के बेटे ने बताया कि शिवपुर कुकरिया में उनकी एक जमीन है, जिस पर बगल की जमीन की मालिक, जो निशान सिंह की मां हैं, से विवाद चल रहा है। कथित तौर पर निशान सिंह द्वारा विदेशी नंबर से धमकियां दी जा रही थीं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। 

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में जब उनके पिता दरबारा सिंह अपनी जमीन पर गए तो 12-15 लोगों ने उन्हें ललकारा और फायरिंग की। इसी दौरान उनके पिता को गोली मार दी गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने इस मामले में न्याय की मांग की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News