Punjab : कांग्रेस को झटका, पूर्व चेयरमैन भाजपा में हुए शामिल
punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 07:07 PM (IST)

जलालाबाद (बजाज) : आज विधान सभा हल्का जलालाबाद से कांग्रेस के नेता एवं पंजाब स्टेट बैकवर्ड आयोग के पूर्व सीनियर वाईस चेयरमैन सुखविंदर सिंह (काका कंबोज) भाजपा में शामिल हो गए। आज चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुखय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सुखविंदर सिंह (काका कंबोज) का भाजपा में शामिल होने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं को पूरा सम्मान मिलेगा।
काका कंबोज ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब प्रधान जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।