Punjab : तेज रफ्तार टिप्पर ने गर्भवती महिला तथा उसके पति को मारी टक्कर, मौके पर मची चीख पुकार

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 05:30 PM (IST)

मोगा (आजाद) : थाना मैहना के अंतर्गत पड़ते गांव डाला के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से कार सवार संदीप सिंह तथा उसकी गर्भपती पत्नी निवासी गांव गाजेयाना के घायल होने का पता चला है, जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में टिप्पर चालक घनश्याम कुमार मिश्रा निवासी गांव टीकरी यू.पी. के खिलाफ थाना मैहना में मामला दर्ज किया गया है। 

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि संदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह अपनी कार पर गत 28 जून को अपनी पत्नी रेखा रानी जो गर्भवती हालत में है, उसे डाक्टरी चैकअप करवाने के लिलए अपने गांव से मोगा जा रहा था, जब वह डाला से थोड़ा पीछे थे और जैसे ही हम पैट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो मेरे आगे एक टिप्पर जो कंक्रीट से ऊपर तक भरा हुआ था, के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए हमारी कार को टक्कर मार दी। उसने कहा कि उक्त टिप्पर कृष्णा कंसल्टैंसी कंपनी के डंप से निकलकर मेन जी.टी. रोड पर नैशनल हाइवे पर आया था और उसने बिना पीछे देखे अपनी लाइन चेंज करके हमारी तरफ आ गया। जिस कारण यह हादसा हुआ। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक की गिरफ्तारी बाकी है, पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor