"पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टैक्नीकल एजुकेशन" ने फार्मेसी स्टूडैंट्स को दी बड़ी राहत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब स्टेट बोंर्ड ऑफ टैक्नीकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग (पी.एस.बी.टी.ई एंड आई.टी) ने एफिलिएटिड फार्मेसी कॉलेज/ संस्थानों के स्टूडैंट्स को बड़ी राहत दी है। अब स्टूडैंट्स को डिप्लोमा सर्टीफिकेट, ट्रांसक्रिप्ट, डिटेल माक्र्स कार्ड इत्यादि डॉक्यूमैंट्स घर बैठे क्लिक पर उपलब्ध होंगे। उन्हें डॉक्यूमैंट्स की वेरीफिकेशन या लेने के लिए चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में नहीं आना पड़ेगा।

वे क्यू.आर. कोड और डिजिटल हस्ताक्षर वाले डॉक्यूमैंट्स प्रिंट भी कर पाएंगे। यहां से डाऊनलोड और प्रिंट किए दस्तावेज मान्य होंगे। पी.एस.बी.टी.ई एंड आई.टी ने स्टूडैंट फ्रैंडली डैशबोर्ड एप्लीकेशन को लॉन्च किया है। बोर्ड चेयरमैन एवं प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक सिखलाई राहुल भंडारी, आई.ए.एस. की तरफ से इसकी सोमवार को विधिपूर्वक लॉन्चिंग की गई, जिसके तुरंत बाद यह सुविधा शुरू हो गई।बोर्ड चेयरमैन एवं प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा राहुल भंडारी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग पारदर्शी सिस्टम, कुशल प्रबंधन और प्रभावी सुविधा देने को एक मिशन के तहत काम कर रहा है। विभाग में ई-गवर्नैंस पहली प्राथमिकता है। गौरतलब है कि प्रदेश में बोर्ड के तहत 100 से अधिक फार्मेसी शिक्षण संस्थान चल रहे हैं, जिनमें 12वीं के बाद फार्मेसी डिप्लोमा करवाया जाता है।

‘स्टूडैंट्स को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, सिस्टम में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी’
बोर्ड सचिव आई.ए.एस. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सॉफ्टवेयर फार्मेसी स्टूडैंट्स को उनके डॉक्यूमैंट्स उपलब्धता को सक्षम करेगा। इससे स्टूडैंट्स को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और सिस्टम में पारदर्शिता, दक्षता एवं विश्वसनीयता बढ़ेगी। सचिव के मुताबिक सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े ऑनलाइन डैशबोर्ड एप्लीकेशन के साथ स्टूडैंट्स प्रमाणपत्र प्राप्त करने की सुविधा ले पाएंगे। यह वैब एप्लिकेशन फार्मेसी स्टूडैंट्स के पास तत्काल सुविधा लेने के लिए विकल्प के तौर पर होगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा न सिर्फ स्टूडैंट्स को सहायता प्रदान करेगी बल्कि विभिन्न एम्प्लॉयमैंट कंपनियां भी यहां से स्टूडैंट्स की डॉक्यूमैंटेशन वेरीफिकेशन कर पाएंगी। इससे जुड़ी हर जानकारी बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। शुरू में यह सुविधा अकादमिक वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020 में पंजीकृत हुए और मई 2019, मई 2020 व मई 2021 में पासआऊट स्टूडैंट्स के लिए होगी लेकिन शेष अकादमिक सत्र स्टूडैंट्स को भी जल्द इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News