ड्राइवर की बदली किस्मत, पंजाब स्टेट लोहड़ी बंपर में जीता 10 करोड़

punjabkesari.in Sunday, Jan 18, 2026 - 06:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट लोहड़ी बंपर के नतीजे आ गए हैं। इसके पहले ईनाम ने हरियाणा के एक ड्राइवर की जिंदगी बदल दी। जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के मोहम्मदपुरिया गांव के युवक पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी–मकर संक्रांति बंपर 2026) का पहला ईनाम जीता है। इसके बाद इलाके में खुशी का माहौल है।    

इस संबंध में जानकारी देते हुए 35 वर्षीय पृथ्वी सिंह ने बताया कि उसने तीसरी बार लॉटरी खरीदी और उसकी किस्मत चमक गई। यह टिकट उसने डबवाली के नजदीक किल्लियांवाली गांव से लिया था। इनाम जीतने की खबर फैलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार और रिश्तेदारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और नोटों की माला पहनाकर पृथ्वी सिंह का स्वागत किया। 

बता दें कि पृथ्वी सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि अब वह इस रकम से अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। खासतौर पर बच्चों की अच्छी शिक्षा और अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News