पंजाब के बिजली मंत्री का PSPCL कर्मचारियों को सख्त आदेश, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के अधिकारियों को पूरे राज्य में विशेष जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं ताकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बिजली चोरी को रोका जा सके।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने संबंधित पी. एस.पी.सी. एल. के अधिकारियों को जांच के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू, वाणिज्यिक, कृषि और औद्योगिक  सभी बिजली कनैक्शनों की जांच की जाए। यदि पावरकॉम / पी.एस.पी.सी. एल./पी.एस.टी.सी.एल. के अधिकारी या कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बिजली चोरी में शामिल पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को पी.एस.पी.सी.एल. के नियमों के अनुसार तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वितरण और प्रवर्तन टीमों को उनके निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि ऐसा न करने वालों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News