पंजाब राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी को उत्तर भारत में मिला पहला स्थान, कैप्टन ने दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 09:40 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी को देश में दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्थान पर समायोजित व चुने जाने पर उसकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर भारत में सोसाइटी ने पहला स्थान हासिल किया है। 

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी ने राज्यपाल की चेयरमैनशिप के अधीन मानवता की सेवा में अहम योगदान डाला है। मुख्यमंत्री स्वयं रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हैं।  

राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव सी.एस. तलवाड़़ ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2019-20 में पहली बार इस प्रकार का पुरस्कार देने का ऐलान किया था। 

उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी का मूल्यांकन 28 पैरामीटर्स के आधार पर किया गया था तथा उसे 30 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। देश में पहला स्थान गुजरात को प्राप्त हुआ है।

Tania pathak