मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भंग

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 02:41 PM (IST)

चंडीगढ़ः  पंजाब सरकार ने गुरुवार को पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड को भंग करने के आदेश जारी किए है। जारी हुई नोटिफिकेशन के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होने बारे लिखा गया है। 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता संभालने के साथ ही कई ऐतिहासिक फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।  बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया था कि राज्य में प्राइवेट स्कूल मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के मौजूदा सेमैस्टर के दौरान फीस में वृद्धि नहीं कर सकेंगे और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। 
 

Content Writer

Vatika