Punjab : सरकारी स्कूल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 08:40 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर गोराया): दीनानगर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में अचानक आग लगने की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग अचानक भड़की, जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े आर्थिक नुकसान की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।



