Punjab: दिनदहाड़े Teacher की बेरहमी से ह/त्या, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 03:38 PM (IST)

अमृतसर (रमन) : जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, जंडियाला गुरु नजदीक गांव नारायणगढ़ ड्रेन के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव तलवंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जगदीप सिंह पेशे से टीचर था और अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर वापस आ रहा थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के इलाके से CCTV फुटेज और दूसरे सबूत इकट्ठा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दुख और डर का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों के बारे में कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और दूसरे टेक्निकल सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में मातम और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News