हरिद्वार में पंजाब की तीर्थयात्रा योजना की बसों पर कार्रवाई, 3 बसें इम्पाउंड और 5 के चालान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 01:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की तीर्थयात्रा योजना की 3 बसें उत्तराखंड में इम्पाउंड किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार (उत्तराखंड) पहुंचीं बसों की जांच में परिवहन विभाग को कई खामियां मिली हैं। अधिकारियों के अनुसार कुछ बसों के पास जरूरी परमिट नहीं थे और टैक्स जमा होने से संबंधित दस्तावेज भी पूरे नहीं पाए गए। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों में भी कमियां सामने आईं। जिन बसों पर कार्रवाई की गई है वह पंजाब में रजिस्टर्ड नहीं बल्कि अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड हैं। 

हरिद्वार परिवहन विभाग के अनुसार जांच के दौरान 5 बसों के चालान किए गए, जबकि 3 बसों को दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में कमी के चलते इम्पाउंड किया गया। विभाग का कहना है कि नियमों का पालन न होने से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। विभाग के मुताबिक तीर्थयात्रा योजना के तहत पंजाब से रोजाना करीब 10 बसें हरिद्वार पहुंचती हैं। इम्पाउंड की गई बसों को जुर्माना भरने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News