Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 10:40 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में भगवंत मान की सरकार को एक महीने का समय हो गया और अभी तक सरकार ऐलान और घोषणाओं में ही व्यस्त रही। अभी तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब राज्य की सरकार को किए गए वादों को पूरा करने के मामले में तेजी दिखानी होगी। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

जून महीने में भगवंत मान सरकार की होगी पहली अग्नि परीक्षा
पंजाब में भगवंत मान की सरकार को एक महीने का समय हो गया और अभी तक सरकार ऐलान और घोषणाओं में ही व्यस्त रही। अभी तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब राज्य की सरकार 
को किए गए वादों को पूरा करने के मामले में तेजी दिखानी होगी। 

big action against the in charge of aap mla

पुलिस चौकी में चल रहे थे 'पैग', 'आप' विधायक की थाना इंचार्ज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
डेरा बस्सी से आम आदमी पार्टी के हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की तरफ से शुक्रवार देर रात मुबारकपुर...

भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, संस्कार करते समय पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
गांव मानुपुर में कत्ल करने बाद में चोरी-छिपे किए जा रहे अंतिम संस्कार को पुलिस ने बीच में रोक दिया और मृतक के कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। भतीजा अपने चाचे को ट्रैक्टर नीचे देकर मारने बाद में अंतिम संस्कार करने ही लगा था कि पुलिस ने छापा मार दिया और संस्कार से पहले ही कंकाल निकाल लिए।

एक महीने के अंदर ही 'आप' में उठने लगे बगावत के सुर, नाराज वर्करों ने कैबिनेट मंत्री को घेरा
राज्य में आम आदमी की सरकार बने को अभी एक महीना ही हुआ है परन्तु पार्टी के टकसाली वर्करों में अपनी पार्टी के नेताओं की कारगुज़ारी विरुद्ध रोष पनपने शुरू हो गया है। आज आम आदमी पार्टी के ब्लाक मलोट के प्रधान रजीव उप्पल के नेतृत्व में सैंकड़ों वर्करों ने अपनी ही विधायक और कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर की रिहायश के बाहर धरना लगा दिया। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान का 300 यूनिट बिजली का फैसला जनता पर कोई एहसान नहीं: राजा वड़िंग
पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त और वरिष्ठ नेताओं में पनपी धड़ेबंदी को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी ने 42 वर्षीय युवा व तेज-तर्रार विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हाथों में पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। 

कपड़ा दुकानदार की खुली किस्मत, रातों-रात बना करोड़पति
जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़ के देता है यह कहावत उस समय सच हुई जब रामपुराफूल नजदीक स्थित गांव महिराज में एक शख्स की  2.5 करोड़ की लाटरी निकली। रोशन सिंह का कहना है कि उनकी किस्मत इस तरह चमकेगी कभी नहीं सोचा था। रोशन सिंह ने बताया कि वह कपड़े का काम करता है और गरीबी में दिन गुजारे हैं। 

 

poor family s luck shines overnight became a millionaire
 
अहम खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा स्थगित
मुख्यमंत्री भगवंत मान कल दिल्ली दौरे पर जा रहे थे परंतु कुछ कारणों करके यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान अब यह दौरा 2-3 दिन बाद कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री मान कल दिल्ली स्कूलों को दौरा करने जा रहे थे।  

पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट, अब यहां 2 यूनिट और हुए बंद
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। कोयले की कमी और थर्मल प्लांटस में तकनीकी...

मान सरकार के फ्री बिजली के ऐलान पर बोली भाजपा
भगवंत मान सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए पंजाब ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कर दिया है...

राघव चड्ढा की बढ़ीं मुश्किलें, भाजपा नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी के प्रति दिए अपने बयान पर घिर गए हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को जाहिल पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया गया था जिसके संबंध में भाजपा ने सख्त एक्शन लिया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News