Punjab में आज: AGTF का बड़ा एक्शन तो वहीं पुलिस जवान ने GF का किया कत्ल, पढ़ें Top 10

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 05:34 PM (IST)

1. AGTF का बड़ा एक्शन: Most Wanted गैंगस्टर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टर दंवीदर बंबीहा ग्रुप के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज चस्का को गिरफ्तार  किया है। 

2. पंजाब पुलिस के जवान ने प्रेमिका को गोली से उड़ाया, लिव इन रिलेशन में थे दोनों
लुधियाना के प्रेम नगर इलाके में देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक पुलिस मुलाजिम ने एक लड़की को गोली मार दी। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

3. महिलाओं से बदसलूकी के आरोप में कांग्रेसी सरपंच गिरफ्तार, दी थी ये बड़ी धमकी
गांव मन्नावाला के कांग्रेस सरपंच सुखराज रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरपंच ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। 

4. कड़ी सुरक्षा के बीच Gangster लॉरेंस को लुधियाना कोर्ट में किया पेश
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड व खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुरुवार को बठिंडा से लुधियाना लाया गया। 

5. Live: पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही जारी, जमकर हो रहा हंगामा
आज पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। इस सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आज दूसरे दिन पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। 

6. MLA अंगुराल के भाइयों की प्रॉपर्टी पर SBI करेगी कब्जा, जानें क्या है मामला
जालंधर के वेस्ट हलके से एम.एल.ए. शीतल अंगुराल के भाइयों की प्रॉपर्टी पर ए.डी.सी. की अदालत ने बैंक को कब्जा लेने के आदेश जारी हुए हैं।

7. PGI में देश का पहला केस, पेंक्रियाज ट्रांसप्लांट के 4 साल बाद मां बनी महिला
चार साल पहले पेंक्रियाज और किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाली उत्तराखंड की 32 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पी.जी.आई.की मानें तो ऐसा देश में पहली बार हुआ जब पेंक्रियाज ट्रांसप्लाटं होने के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 

8. तरनतारन के बाद अब पंजाब की इस चर्च में हुई तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नंदनपुर में कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। 

9. मासूम के साथ कई महीनों तक दरिंदे करते रहे Gangrape, सच्चाई जान परिवार के उड़े होश
डेराबस्सी नगर परिषद के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके साथ अलग-अलग होटलों में यह शर्मनाक हरकत की। 

10. यूथ अकाली दल के नेता की होटल में मौत, Marriage Anniversary वाले दिन दुनिया से कहा अलविदा
यूथ अकाली दल के नेता  तेजप्रताप सिंह की ऋषिकेश के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की 2 साल पहले शादी हुई और  मैरिज एनिवर्सरी वाले दिन उसकी मौत हो गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News