Punjab: वृन्दावन से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, बच्ची सहित 3 की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 04:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क : वृन्दावन से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक बच्ची सहित 3 की मौत हो गई व 23 लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में 2 महिला व एक लड़की शामिल है। जानकारी मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, पंजाब के जालंधर जिले के 26 लोग छोटा हाथी टेंपू में सवार होकर वृन्दावन (उत्तर प्रदेश) से दर्शन कर लौट रहे थे। रात को जब वे तावडू उपमंडल के गांव पधेनी में केएमपी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो श्रद्धालुओं से भरा टैंपू सड़क पर बिना इंडिकेटर दिए खड़े ट्रक से टकरा गया।

मृतकों की पहचान बीना पत्नी पहिलाद (45) और रीतिका (9) पुत्री कल्लू उर्फ गोविंदा निवासी जालंधर के रूप में हुई है। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। इस हादसे दौरान छोटा हाथी टैंपो में सवार 26 तीर्थयात्रियों में से 3 की मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी वृन्दावन से दर्शन कर अपने निवास स्थान जालंधर (पंजाब) लौट रहे थे। घायलों को तावडू, नूह, रेवाडी और रोहतक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तावडू सदर थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे में टैंपो बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kamini