Students के लिए जल्द खुल सकती है पंजाब यूनिवर्सिटी

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 10:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि हंस): पी.यू. प्रशासन ने स्टूडैंट के लिए यूनिवर्सिटी को खोलने की तैयारी शुरू कर दी  है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से हॉस्टलों में स्टूडैंट्स के रहने के लिए उनकी रोजमर्रा जरूरत की शॉप्स को अलॉट करने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। पी.यू. की ओर से कैंपस स्थित विभिन्न दुकानों को खोलने के लिए 1 फरवरी  को पी.यू. के डी.एस.डब्ल्यू. ऑफिस में साक्षत्कार लिए जाएंगे। 

इन शॉप्स में वॉशर, टेलर, ब्यूटी पॉर्लर और टक शॉप शामिल हैं, जो ब्वॉयज और गर्ल हॉस्टल में खोली जानी हैं। शॉप्स के साक्षत्कार के लिए शैड्यूल पी.यू. की  ओर से वैबसाइट पर डाल दिया गया है। इन शॉप्स को खोलने के लिए आवेदन आ चुके हैं। साक्षत्कार के आधार पर दुकानें अलॉट कर दी जाएंगी। 

जानकारी के मुताबिक फरवरी में सैमेस्टर की परीक्षाएं ली जाएंगी और इसके बाद पी.यू. को स्टूडैंट के लिए खोल दिया जाएगा।  सैमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जानी है या ऑनलाइन, इस पर जल्द ही कोई निर्णय होगा।   स्टूडैंट ने  यूनिवर्सिटी खोलने की मांग शुरू कर दी है। लॉकडाऊन के बाद से पी.यू. स्टूडैंट के लिए यूनिवर्सिटी को अब तक नहीं खोला गया है।

छात्रों को सैक्शन के अनुसार बुलाया जाएगा
चंडीगढ़, (आशीष) : शहर के सरकारी स्कूलों में अब जल्दी पहली से आठवीं की कक्षा ऑफलाइन लगेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं से 12वीं के बाद अब पहली से आठवीं तक कक्षा ऑफलाइन लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 1 फरवरी से बच्चों की क्लासें शुरू की जा सकती हैं। इस योजना को डायरैक्टर स्कूल एजुकेशन और सैक्रेटरी एजुकेशन से मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके अलावा उच्च कक्षाओं की तर्ज पर बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों से लिखित में अनुमति लेनी होगी। इसके बिना किसी बच्चे को स्कूल नहीं आने दिया जाएगा। छात्रों को सैक्शन के अनुसार बुलाया जाएगा ताकि एक कक्षा में फिजिकल डिस्टैंसिंग कायम रखी जा सके और कोरोना महामारी फैलने का खतरा ना हो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News