पंजाब यूनिवर्सिटी ने जारी किए आदेश, इनकी Entry हुई Ban

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 06:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (शीना): पंजाब यूनिवर्सिटी में 10 नवंबर के धरने से पहले पी.यू. प्रशासन द्वारा बड़े आदेश जारी किए गए हैं। सुरक्षा उपायों को और मजबूत करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परिसर में प्रवेश के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। इन आदेशों के तहत, यूनिवर्सिटी में किसी भी बाहरी व्यक्ति और बिना स्टिकर वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यूनिवर्सिटी आई.डी. कार्ड के बिना किसी भी व्यक्ति और बिना स्टिकर वाले किसी भी वाहन को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रार प्रोफेसर वाई. पी. वर्मा द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में, जारी किए गए संबंधित नोटिसों का हवाला देते हुए, स्पष्ट किया गया है कि पहले जारी किए गए निर्देशों को दोहराया जा रहा है और अब उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि केवल छात्रों और कर्मचारियों को ही परिसर में कोई भी प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। बाहरी लोगों को प्रदर्शन या विरोध गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण विभागों के अध्यक्षों, छात्रावास वार्डन और विश्वविद्यालय सुरक्षा को निर्देश भेजे गए हैं। हाल के दिनों में पंजाब यूनिवर्सिटी में बढ़ते विवाद और सीनेट की बहाली के लिए चल रही गतिविधियों के बीच इस आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News