पंजाब यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर ज्योति की मौ/त के बाद प्रशासन का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़ (शीना): पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस सेक्टर-25 में करंट लगने से रिसर्च स्कॉलर ज्योति की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परिवार की सहायता के लिए बड़ा फैसला किया है। मंगलवार को ज्योति के परिवार के साथ हुई मीटिंग के बाद वाइस चांसलर की मंजूरी से परिवार को नौकरी और आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मृतका के भाई, जिसने 10+2 के बाद I.T.I. (इलेक्ट्रीशियन) की डिग्री ली है, को नियम और एलिजिबिलिटी की शर्तें पूरी करने पर पंजाब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर अपॉइंट किया जाएगा। इसके अलावा परिवार को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायका दी जाएगी।

इसमें से 5 लाख रुपये वाइस चांसलर के विवेकाधीन फंड से और 11 लाख रुपये डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) दफ्तर के जरिए मुहैया करवाए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि ये फैसले दुख की इस घड़ी में शोक में डूबे परिवार को सहारा देने और संवेदना प्रकट करवे के मद्देनजर लिए गए हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News