Punjab : कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से मचा बवाल, थाने के बाहर पार्षदों का धरना

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 05:33 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में कांग्रेस नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में फ्राड केस में दिनेश बस्सी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस ने 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के बाद बस्सी को गिरफ्तार किया है।

यह मामला बस्सी के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस इसी केस की जांच आगे बढ़ा रही थी, जिसके तहत दिनेश बस्सी से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बस्सी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस के पार्षद थाने के बाहर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान थाने का दरवाजा बंद कर दिया गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News