Weather Update: पंजाब के मौसम को लेकर जरूरी खबर, जारी हुई ये चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 02:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लगातार पड़ रही गर्मी के कारण एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने-वाले हफ्ते में लोगों को गरमी से राहत मिलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि22 से 28 मई के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है।  वहीं आपको बता दें कि कल के मुकाबले आज चाहे तापमान में 2.5 डिग्री सैलसीयस की बढोतरी हुई लेकिन यह औस्तन तापमान से 1.9 डिग्री सैलसीयस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला का 39.1 डिग्री सैलसीयस दर्ज किया गया है। पंजाब में आज सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सैलसीयस से कम दर्ज किया गया है।

Content Writer

Vatika