Weather Update: 21 से 24 तक पंजाब के मौसम को लेकर Alert जारी, जानें कैसा रहेगा हाल?
punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 08:21 AM (IST)

चंडीगढ़: मौसम केंद्र ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सैल्सियस रहा।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के लॉन्ग फोरकास्ट में देखें तो 24 जुलाई तक बारिश के आसार बने हुए हैं। पहली जून से अभी तक कुल 734.1 एम. एम. बारिश हो चुकी है। यह सीजनल बारिश से 126 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड हुई है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
- शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार है।
- शनिवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रहने के आसार है।
- रविवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।