पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर आया नया Update, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल..
punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 03:05 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब का मौसम बदलने वाला है। राज्य में दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता नजर आ रहा है, लेकिन इसी बीच सुबह और रात को ठंडी हवाओं से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। लेकिन इस पर अब ब्रेक लगने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिक से अधिक तापमान 2.7 डिग्री सैल्सियस बढ़ा है। कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है, जिस कारण पहाड़ों में स्थिति आम हो रही है। इसी कारण पंजाब में तापमान लगातार बढ़ता देखने को मिल रहा है।
वहीं आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, जिस कारण तापमान बढ़ेगा। उधर, चंडीगढ़ में पिछले दिनों हवाओं का पैट्रन बदलने की वजह से एक बार फिर रातों का तापमान गिरने से शामें भी ठंडी हो गई है। 3 रोज पहले तक चंडीगढ़ में दोपहर का मौसम उत्तर भारत के कई शहरों में गर्म हो चुका था, लेकिन 3 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवाओं का पैट्रन बदलने से रातों में ठंड लौटी है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है लेकिन 9 मार्च बाद फिर शहर में बादल छाने की संभावना है।