पंजाब में Yellow Alert, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल, अगले 4 दिनों में ...

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 03:40 PM (IST)

पंजाब डेस्कः  पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल,  गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य में लू चलनी शुरू होगी। विभाग द्वारा 4 दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में लू के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है, कई जिलों में तो तापमान 40 के करीब पहुंच भी गया है। 

गत दिवस जिला बठिंडा में तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य भर में सबसे अधिक था। इसी तरह ज्यादातर स्थानों पर कम से कम तापमान भी 15 से पार हो चुका है।  पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। विभाग की ओर से आज फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह मंगलवार को कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, श्री फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मनसा, बरनाला, संगरूर और पटियाला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News