Punjab Weather Alert! फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें ताजा Update

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 09:04 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब में पिछले 2 सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। तेज धूप की वजह से गर्मी महसूस होने लग गई है। राज्य के कई जिलों में दिन का पारा 27 से 30 डिग्री सैल्सियस के आसपास चल रहा है। बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर संकट मंडरा रहा है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक हिमालय क्षेत्र में दोबारा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। इसके चलते पंजाब में सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। वहीं रविवार को कई जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रही जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सुबह 9 बजे के बाद धुंध कम हुई तो वाहन चालकों ने राहत महसूस की।

Content Writer

Vatika