Punjab के मौसम को लेकर अहम खबर, जानें आने वाले दिनों का हाल...

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक पंजाब समेत चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य में  2 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। इसके बाद मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की कि 6 से 10 तारीख के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इससे बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि, उस वक्त उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई थी। अक्टूबर महीने में अब तक 34 फीसदी कम बारिश हुई है। इस सीज़न में 3.7 MM बारिश होती थी, जबकि इस बार 2.2 MM बारिश हुई है।

कई जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। इसके साथ ही 17 तारीख तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी यथावत रहने की संभावना है। इस तरह मानसून की विदाई के बाद से चंडीगढ़ में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया।  उधर, हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री तक पहुंच गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News