पंजाब के मौसम को लेकर नई Update, मार्च के पहले 15 दिनों तक...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 04:06 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और फिर से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।  

PunjabKesari

 पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच, मौसम विभाग ने  पंजाब के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने 4 और 5 मार्च को आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी है। हालांकि मार्च की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले 15 दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके साथ ही 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News