Punjab: अप्रैल में ठंड की वापसी, बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया है और तापमान में गिरावट आई है। पंजाब के लोगों को अप्रैल में भी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण भी जनवरी-फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। आज भी पंजाब के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके बाद कल से मौसम साफ रहेगा और फिर तापमान में इजाफा होगा।  

बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है जबकि अन्य 13 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (30 से 40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। साथ ही  5 जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News