पंजाब-चंडीगढ़ में आज कहर भरपाएगी गर्मी! Heatwave का अलर्ट जारी, जानें Weather Update
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 02:36 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में हीटवेव ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल को फिर से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद मौसम अपना रुख बदलेगा, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। खेती के नजरिए से देखें तो मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए गेहूं की कटाई के लिहाज से भी बहुत अहम साबित होने वाला है, क्योंकि तेज हवाएं कटाई के काम पर असर डाल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में पंजाब में मौसम पूरी तरह सूखा रहा है।
राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पंजाब का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। बठिंडा और फरीदकोट 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य के सबसे गर्म शहर रहे हैं। दूसरी ओर, रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े शहरों का टेम्परेचर
- चंडीगढ़: मैक्सिमम 41 डिग्री और मिनिमम 23 डिग्री सेल्सियस
- लुधियाना: मैक्सिमम 42.4 डिग्री और मिनिमम 24.8 डिग्री सेल्सियस
- पटियाला: मैक्सिमम 42.4 डिग्री और मिनिमम 24.5 डिग्री सेल्सियस
- अमृतसर: मैक्सिमम 40.3 डिग्री और मिनिमम 22.7 डिग्री सेल्सियस
- मोहाली: मैक्सिमम 39.4 डिग्री और मिनिमम 25.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग की चेतावनी: हवा और बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, 25 अप्रैल को पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में गर्मी और गर्म रातों की चेतावनी जारी की गई है। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान, 30 से 40 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) की बात करें तो अगले 4 दिनों (25 से 28 अप्रैल) तक मैक्सिमम टेम्परेचर 41 डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा और हल्के बादल छाए रहेंगे। 29 अप्रैल को टेम्परेचर गिरकर 40 डिग्री तक जा सकता है और गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। डिपार्टमेंट का कहना है कि अगले 4 दिनों तक मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद टेम्परेचर में गिरावट शुरू हो जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

