पंजाबियों हो जाओं तैयार, फिर बिगड़ेगा मौसम, आ गई नई Update

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 12:20 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब का मौसम बदलने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी के आसार नजर आ रहे है। वहीं कहा जा रहा है कि 9 मार्च के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में होगा। साथ ही पंजाब में भी 12-13 मार्च को हलकी बारिश हो सकती है, जिस कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

आपको बता दें कि पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सैल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, सबसे ज्यादा तापमान जिला फरीदकोट और अबोहर  का दर्ज हुआ है। फरीदकोट का 31.1 डिग्री सैल्सियस जबकि अबोहर में 29.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड की गई है। 

उधर, चंडीगढ़ के मौसम की बात करें तो अब एक बार फिर शहर की शामें ठंडी हो गई है। सूरज ढलते ही ठंड की सिहरन फिर लौट आई है। ऐसा इसलिए हुआ कि पहाड़ों पर पिछले दिनों गिरी बर्फ के बाद अब पश्चिमी हवाएं चलने से पहाड़ों की हवा की ठंडक मैदानों तक पहुंच गई है। दोपहर के वक्त शहर में चल रही तेज हवाएं तापमान को नहीं बढ़ने दे रही। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है लेकिन 9 मार्च बाद फिर शहर में बादल छाने की संभावना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News