पंजाब में 2 दिन बदलेगा मौसम! इन जिलों में बारिश के आसार
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 05:40 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में धीरे-धीरे ठंड का असर देखने को मिलने लगा है। रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिस कारण सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश हो सकती है क्योंकि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है।
विभाग के अनुसार कल यानि 12 नवंबर को जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट और रोपड़ में हल्की बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ जिलों में 13 नवंबर को भी बारिश के आसार हैं। वहीं 14 नवंबर से फिर मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

