Weather Update: 2-3 दिन में रात के तापमान में आएगी गिरावट; ‘पंजाब में बढ़ेगी ठिठुरन’

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 09:30 AM (IST)

नई दिल्ली/श्रीनगर (एजैसियां) : अगले 2-3 दिन में उत्तर भारत में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सैल्सियस  की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में ठिठुरन बढ़ जाएगी तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी।   कश्मीर वादी में शुष्क मौसम के बीच रात के पारे में कमी से सर्दी बढ़ गई है। वादी में इस सप्ताह मौसम कुल मिलाकर शुष्क रहने की संभावना है। वहीं लेह का पारा शून्य से 13.2 नीचे डिग्री सैल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। 

दिन में सूर्य निकलने से कुछ राहत मिली है, लेकिन पारा शून्य से नीचे गिरने से पूरी कश्मीर वादी सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार कारगिल में पारा 11.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गुलमर्ग में शून्य से 9 डिग्री सैल्सियस नीचे, पहलगाम में 6-7 डिग्री सैल्सियस और श्रीनगर शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सैल्सियस नीचे आ गया है।   वहीं कश्मीर वादी में शुष्क मौसम के बीच रात के पारे में कमी से सर्दी बढ़ गई है। 

वादी में इस सप्ताह मौसम कुल मिलाकर शुष्क रहने की संभावना है। वहीं लेह का पारा शून्य से 13.2 नीचे डिग्री सैल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। दिन में सूर्य निकलने से कुछ राहत मिली है, लेकिन पारा शून्य से नीचे गिरने से पूरी कश्मीर वादी सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार कारगिल में पारा 11.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गुलमर्ग में शून्य से 9 डिग्री सैल्सियस नीचे, पहलगाम में 6-7 डिग्री सैल्सियस और श्रीनगर शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सैल्सियस नीचे आ गया है। 

Vatika