Weather Update: पंजाब में ''कड़ाके वाली सर्दी'' के लिए थोड़ा और इंतजार, जानें मौसम का ताजा हाल..

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 04:07 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पहाड़ी इलाकों में बर्फभारी होने से पंजाब में सर्दी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। पिछले वर्षो की बात करे तों उस समय की सर्दी अभी तक नहीं पड़ रही। दरअसल, पंजाब में देर रात व सुबह के समय ठंडी का एहसास हो रहा है लेकिन सुबह से लेकर शाम ढलने तक धूप खिली रहने से किसी हद तक गर्मी महसूस हो रही है।

पंजाब में  2014 व 2020 वर्षो में कड़ाके की सर्दी देखने को मिली। इस समय कई जिलों में न्यूनतम तापमान का पारा 0 से 1 डिग्री सैल्सियस और कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा था। यदि मौजूदा समय की बात करे तों इस समय पंजाब के मोगा व मुक्तसर में 5.9 डिग्री सैल्सियस, फरीदकोट में 6.6 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना व आस-पास के इलाको में न्यूनतम तापमान का पारा 6 से 7 डिग्री सैल्सियस ,अमृतसर में 6.5डिग्री सैल्सियस,पटियाला में 6.6 डिग्री सैल्सियस,बठिंडा में 6.4 डिग्री सैल्सियस, बरनाला में 6.6 डिग्री सैल्सियस जब कि गुरदासपुर में 7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम माहिरों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फभारी बढ़ने से पंजाब में सर्दी बढ़ने की संभावना पहले से बढ़ गई है। यह भी जानकारी मिली है कि बड़ी संख्यां में लोग नया वर्ष मनाने हेतु पहाड़ी इलाको में मूव करने लगे है। यह भी पता चला है कि वहां पर बुकिंग इस इद तक बढ़ गई है कि वहां पर रहने को होटलों में कमरे नहीं मिल रहे। हर कोई अपने ढंग से नए वर्ष को अपने अंदाज में मनाना चाहता है। 

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग चंड़ीगढ़ के डायरैक्टर डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि 7 दिसम्बर को पश्चिमी चक्रवात की संभावना के मद्देनजर मौसम का मिजाज करवट देखने को मिल सकती है। इस समय के दौरान हिमालय समेत पहाड़ी इलाको में बर्फ भारी होने से पंजाब में सर्दी का प्रकोप पहले से बढ़ेगाा। जिससे ठिठुरन बढऩे के साथ ही सुबह व देर रात के समय घना कोहरा बढऩे की भी संभावना बढ़ेगी।

Content Writer

Vatika