पंजाब में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम को लेकर नई अपडेट, क्या मिलेगी लोगों को राहत!

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 06:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नई अपडेट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान दिन में गर्मी और रात के समय हल्की सर्दी रहेगी।    

बारिश के आसार न होने के कारण दिन में तेज धूप निकलेगी और लोगों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं पंजाब के कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के पार बना हुआ है। आने वाले 24 घंटों में औसत तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News