पंजाब में 29 तक दस्तक देगा मानसून

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 07:44 AM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): मौसम विभाग के अनुसार मानूसन दक्षिण के राज्यों से होता हुआ मुंबई पहुंच गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डा. सुरेन्द्रपाल ने बताया कि मानसून इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो 29 जून तक होशियारपुर पहुंच जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस बार मानसून 3 से 4 दिन पहले पंजाब के अन्य शहरों की तरह होशियारपुर पहुंच रहा है। साल 2017 में मानसून 3 जुलाई, साल 2016 में 2 जुलाई को होशियारपुर पहुंचा था वहीं साल 2015 में मानसून ने 25 जून को दस्तक दी थी। होशियारपुर में 2 दिन बाद 15 से 17 जून के बीच भी धूल भरी  आंधी के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
जून की बारिश दे रही अच्छे संकेत
डा. सुरेन्द्र पाल ने बताया कि इस बार अच्छे मानसून की संभावना बन रही है। जून की 10 तारीख तक शहर में 30 से 40 एम.एम. बारिश हो चुकी है, जोकि पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है  कि इस बार मानूसन अच्छा रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग 1 जून से 30 सितम्बर तक के समय को मानसून सीजन मानता है। इस समय में किस क्षेत्र में कितनी बारिश हुई, उसी के आधार पर मानसून का अच्छा, सामान्य या कमजोर रहना तय किया जाता है। 

Anjna