पंजाब में घना कोहरा! ठंड ने दिखाया अपना रंग, पढ़ें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 02:47 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी): आज पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से ठंड ने भी अपना रंग दिखाया। सुबह करीब 5 बजे के बाद इलाके में घने कोहरे की चादर छा गई और इसके साथ ही ठंड का आगाज भी हो गया। घने कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे और गाड़ियों की स्पीड आम दिनों से धीमी देखी गई।

नवंबर के आखिर में पड़े घने कोहरे ने कड़ाके की ठंड का एहसास कराया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों से ठंड से बचने और अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है और वाहन चालकों को धीरे गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है।

हालांकि पंजाब में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और मौसम आम दिनों की तरह सूखा रहेगा। अगर तापमान की बात करें तो रोजाना तापमान कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash