Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 10:49 PM (IST)

जालंधरः भगवंत मान अब अपनी पत्नी को मनाने के लिए जहां अमरीका जाएंगे तो वहीं कैप्टन अमरेंद्र सिंह पीएम मोदी को नशे से संबंधित पत्र लिखने के बाद विरोधी राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

PM को पत्र लिख कर विरोधियों के निशाने पर आए कैप्टन, 4 हफ्ते में नशा खत्म करने की खाई थी कसम

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पीएम मोदी को नशे से संबंधित पत्र लिखने के बाद विरोधी राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं। 

अमृतसर में हरदीप पुरी की हार से श्वेत मलिक पर गिर सकती है गाज
पंजाब में 19 मई को हुए लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी की हार का ठीकरा भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सांसद श्वेत मलिक पर फोड़े जाने की प्रबल संभावना है जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष को बदला भी जा सकता है। 

VIDEO: रूठी पत्नी को मनाने के लिए अमरीका जाएंगे भगवंत मान

संगरूर से दूसरी बार चुने गए सांसद भगवंत मान अब अपनी पत्नी को मनाने के लिए अमरीका जाएंगे। कुछ साल पहले मान का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव हो गया था और उसके बाद वह अमरीका चली गई थी। 

क्या पंजाब में अगले विधानसभा चुनावों तक बन सकेगा कोई महागठबंधन?
आम आदमी पार्टी (आप) से टूट कर अलग हुए सुखपाल खैहरा ने बड़े जोर-शोर से पंजाबी एकता पार्टी और पंजाब डैमोक्रेटिक अलायंस का गठन किया था पर पंजाब की जनता ने खैहरा और उनके साथियों की इस पहल को सिरे से दरकिनार कर दिया है।

प्राकृतिक आपदा के बावजूद पंजाब में टूटा गेहूं की पैदावार का रिकार्ड

रबी के सीजन में पंजाब के कई जिलों में प्राकृतिक आपदा के बावजूद पंजाब में गेहूं की बंपर पैदावार ने पिछले 20 वर्षों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इसके चलते पंजाब के खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने बड़ी राहत महसूस की है। 

Video: हरसिमरत बादल बनी 'अंग्रेजी वाली मैडम', सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
शिरोमणि अकाली दल की नेत्री हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में मंत्री पद की अंग्रेजी में शपथ लेकर पहले ही विरोधियों के निशाने पर आई हुई है। 

कैप्टन की PM से मांग, 'गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस किया जाए घोषित'

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के तौर पर मनाए जाने की मांग की है। 

Video: जीत के बाद जालंधर पहुंचे हंसराज हंस, कहा- 'लोगों से वायदे करेंगे पूरे'
उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद और पंजाबी गायक हंसराज हंस आज जालंधर पहुंचे, जहां उनका अकाली -भाजपा वर्करों ने भव्य स्वागत किया। 

मनप्रीत बादल ने वड़िंग की हार पर आत्महत्या वाले बयान पर दी सफाई

बठिंडा लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हारने के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। 

हादसे में घायल परिवार के लिए फरिश्ता बनी हरसिमरत बादल
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बठिंडा से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक बार फिर घायलों की मदद करके इंसानियत का फर्ज बखूबी निभाया है।

Mohit