Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 10:03 PM (IST)

जालंधरः नवजोत सिंह सिद्धू जहां दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात न होने पर वीरवार रात वापिस पंजाब लौट आए तो वहीं डेरा प्रेमी महिंद्रपाल सिंह का नाभा जेल में कत्ल कर दिया गया। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

राहुल के दरबार से बैरंग लौटे सिद्धू,नहीं हुई मुलाकात
PunjabKesari
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा विभाग बदलने से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए कुछ दिनों से दिल्ली में डटे थे।

Video: सिद्धू-कैप्टन के बीच पावर की लड़ाई: भगवंत मान
बिजली विभाग ना संभालने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और बिजली मंत्री नवजोत सिद्धू के बीच विवाद अभी जारी है। इस विवाद पर कई नेता चुटकी ले चुके हैं और अब आम आमदी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने चुटकी ली है।

बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद डेरा प्रेमी महिंद्रपाल सिंह का नाभा जेल में कत्ल
PunjabKesari
बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद डेरा प्रेमी महिंद्रपाल सिंह का नाभा जेल में कत्ल कर दिया गया। जानकारी देते हुए जेल अधिकारी ने बताया कि महिंद्रपाल सिंह पर जेल में बंद दो अन्य कैदियों ने हमला कर दिया।

Video: मोहाली के बाद अब लुधियाना में लगे सिद्धू के खिलाफ पोस्टर
मोहाली के फेज 3 में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पोस्टर लगने के बाद अब लुधियाना में भी उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सिद्धू को पूछा गया है कि अब वह राजनीति कब छोडेंगे?

कोर कमेटी की बैठक से भगवंत मान ने बनाई दूरी
PunjabKesari
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और 'आप' के पूरे देश में इकलौते सांसद भगवंत मान पंजाब में होते हुए भी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुए। 

नीले कार्ड से गायब होगी 'बादल की फोटो', स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन
पंजाब सरकार की तरफ से आटा-दाल स्कीम के लाभपात्रों को अन्य सुविधाएं देने के लिए अब नीले कार्ड बदल कर स्मार्ट कार्ड देने की कवायद शुरू की जा रही है।

कंबोडिया में फंसे भारतीयों की वापिसी के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिले आप नेता
PunjabKesari
कंबोडिया में फंसे 47 भारतीयों की सकुशल वतन वापिसी के लिए आम आदमी पार्टी के 3 सदस्यीय वफद कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा,गढशकंर से विधायक............

कीरतपुर साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी
श्री  कीरतपुर साहिब में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि कई घायल हो गए।

अरोड़ा के दम पर मिली कांग्रेस को तलवाड़ा नगर पंचायत में शानदार जीत
PunjabKesari
नगर पंचायत तलवाड़ा के चुनाव में 13 वार्डों में से 11 वार्डों पर कांग्रेस व 1 वार्ड पर कांग्रेस समर्थक उम्मीदवार की विजय से कांग्रेस क्षेत्रों में भारी खुशी पाई जा रही है। 

कैप्टन व सिद्धू में जारी आपसी ‘द्वंद्व युद्ध’ लंबा खिंचने से पार्टी के पतन के संकेत
मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा 2 सप्ताह पहले विभागों में फेरबदल करके कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को अपेक्षा के अनुसार ही बड़ा झटका देते हुए उनसे स्थानीय निकाय विभाग वापस ले लिया व उन्हें इसकी एवज में बिजली विभाग थमा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News