Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 10:26 PM (IST)

जालंधरः कैप्टन अमरेंद्र सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जहां पैदा हुए मतभेद हल नहीं हो रहे तो वहीं कैप्टन ने आज पेश केंद्रीय बजट को ऊंची दूकान फीकी पकवान करार दिया। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

कैप्टन-सिद्धू Cold War: 3 मंत्री शिकायत लेकर पहुंचे दिल्ली दरबार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पैदा हुए मतभेद हल नहीं हो रहे। इसी बीच खबर मिली है कि पंजाब के 3 मंत्रियों ने केंद्रीय लीडरशिप के पास सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

श्री गुरू नानक के 550वें प्रकाश पर्व की अनदेखी करना मोदी सरकार का सिख कौम से विश्वासघात: रंधावा
पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने नरेंद्र मोदी सरकार के आज पेश किए गए बजट में........

सन्नी देओल की उम्र पर रहस्य: चुनावी हलफनामे में 59, लोस वेबसाईट पर 61 और Wikipedia में 63 साल

फिल्म अभिनेता और सांसद सन्नी देओल की वास्तविक उम्र क्या है, यह रहस्य गहराता जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 59 साल बताई थी, लोकसभा वेबसाईट पर उनकी उम्र 61 साल बताई जा रही है और वीकीपीडिया में 63 साल। 

Video: अब पंजाब पुलिस होगी फिट, जिम में बनाएगी डोले
मोगा की पुलिस लाइन में अब थोड़ा हाईटेक किया गया है। जानकारी मुताबिक मोगा पुलिस लाइन ने पंजाब पुलिस के जवानों के लिए जिम खोल दिया है, जिसमें पंजाब पुलिस के जवान कसरत कर सकेंगे। 

केंद्रीय बजट निकला ऊंची दुकान फीका पकवान: कैप्टन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पेश केंद्रीय बजट को ऊंची दूकान फीकी पकवान करार देते हुए कहा कि............

फ्लाइट की देरी के कारण अमरनाथ यात्रियों ने किया हंगामा
अमृतसर से श्रीनगर के लिए जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में देरी होने के कारण लोगों की तरफ से हंगामा करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर से आज इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई 477 श्रीनगर 1.20 पर जानी थी। 

हेरिटेज स्ट्रीट बनेगा स्मार्ट, मुफ्त मिलेगा फ्री Wi-Fi

श्री हरिमन्दिर साहिब आने वाली श्रद्धालुओं को अब इंटरनेट की कोई समस्या नहीं आएगी क्योंकि हेरिटेज स्ट्रीट फ्री वाई-फाई की सुविधा के साथ लैस होने जा रहा है।

मलेशिया में पंजाबी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
बठिंडा के गांव गुमटी कलां निवासी हरबंस सिंह नामक व्यक्ति को मलेशिया पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने की अपील की है।

औजला ने मोदी सरकार के बजट को बताया 'जीरो'

मोदी सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट संबंधी बातचीत करते हुए गुरजीत सिंह औजला ने इसको 'जीरो' बताया है। 

Video: अब पंजाब पुलिस होगी फिट, जिम में बनाएगी डोले
मोगा की पुलिस लाइन में अब थोड़ा हाईटेक किया गया है। जानकारी मुताबिक मोगा पुलिस लाइन ने पंजाब पुलिस के जवानों के लिए जिम खोल दिया है, जिसमें पंजाब पुलिस के जवान कसरत कर सकेंगे।

Mohit