Punjab Wrap Up: पढ़े दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 06:09 PM (IST)

जालंधरः हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

बड़ा फैसला, पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे की फांसी को उम्रकैद में बदला

गृह मंत्रालय ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है।

आतंकी मान सिंह अपने साथियों के खाते में करवाता था टैरर फंडिंग
पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सैल्फ टाइल कमांडर आतंकी रणजीत सिंह.........

राजोआणा की सजा माफी पर कैप्टन का बड़ा बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी रद्द होने पर बड़ा बयान सामने आया है।

पाक से हथियारों की डिलीवरी के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की डिलीवरी मिलने के बाद ऐहतियात बरतते हुए पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 

रेलवे प्रकाश पर्व पर चलाएगा 14 विशेष ट्रेनें

रेलवे मंत्रालय गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब के सुलतानपुर लोधी आने वाले श्रद्धालुओं के लिये चौदह विशेष ट्रेन चलाएगा।

अमृतसर में पेंट फैक्ट्री में धमाका, इलाके में दहशत का माहौल
अमृतसर में तरनतारन रोड पर स्थित पेंट विनिर्माण इकाई में सोमवार को विस्फोट हो गया।

सुखबीर बादल ने झारखंड के CM से किया आग्रह: बोकारो सिख कत्लेआम के केस दोबारा खोले जाएं

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से आग्रह किया है कि.........

पार्टी विरोधी बयान देकर कांग्रेस की पीठ में छुरा न घोंपेः रंधावा
कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी विरोधी बयान देने के खिलाफ चेतावनी दी है। 

जलालाबाद से कांग्रेसी उम्मीदवार रमिंदर आंवला ने भरा नामांकन पत्र

जलालाबाद हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रविंदर आंवला ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

Mohit