Punjab Wrap Up: पढ़े दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 07:45 PM (IST)

जालंधरः हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

PM मोदी 8 नवंबर को करेंगे करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, हरसिमरत कौर ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए आठ नवंबर को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक जाएगें।

मैं उपचुनाव का खर्चा देने को तैयार, भगवंत केजरीवाल से पूछे : फूलका
आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य व दाखा से पूर्व विधायक एच.एस. फूलका ने भगवंत मान की टिप्पणी पर जवाबी हमला किया है।

दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब सरकार की तरफ से मिलेगा बड़ा तोहफा

पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया है।

15 करोड़ की हैरोइन और लाखों की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार
जालंधर पुलिस और सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब स्मगलिंग के केस में फरार चल रहे एक नौजवान को 3 किलो हैरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित काबू किया गया।

Valmiki Jayanti: शहर में उत्सवी हुआ माहौल, इस रूट प्लान के मुताबिक इस्तेमाल करें ये रास्ते

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। 

बाबा रामदेव अंडे बेचने शुरू कर दें तो लोग जरूर खाएंगे: तृप्त बाजवा
केंद्र सरकार द्वारा पंजाब, हरियाणा, यू.टी. चंडीगढ़ और केंद्रीय पोल्ट्री ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से आज चंडीगढ़ में विश्व अंडा दिवस (वर्ल्ड एग्ग-डे) मनाया गया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में स्मैक पी रहे थे NRI, पुलिस ने किया मामला दर्ज

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में स्मैक का सेवन कर रही एन.आर.आई. दम्पति को पुलिस ने उनके एक साथी सहित गिरफ्तार किया है। 

गुरदासपुर, पठानकोट व बटाला में 3 दिन चलेगा सर्च अभियान
खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स के पकड़े गए आतंकवादियों व पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से गिराए गए हथियारों तथा हैरोइन को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है।

गुरदास मान के भाषा विवाद पर जैजी बी का बड़ा बयान

पंजाबी भाषा को लेकर गायक गुरदास मान पिछले कई दिनों से विवादों में घिरे रहे। हाल ही में पंजाबी गायक और अभिनेता जैजी बी ने गुरदास मान के भाषा विवाद पर बड़ा बयान दिया है।

बेअंत सिंह परिवार के विरोध का असर: राजोआना की सजा माफी से पैर पीछे खींच सकती है केन्द्र सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की सजा माफी को लेकर केंद्र सरकार की तरफ  से आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई ऑर्डर जारी नहीं हुआ है लेकिन..........

Mohit