Punjab Wrap Up: पढ़े दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 06:52 PM (IST)

जालंधरः हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

550वां प्रकाश पर्व: सिखी रूप में गुरुद्वारा बेर साहिब में नतमस्तक हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए।

550वां प्रकाश पर्व: कौमी संदेश में बोले ज्ञानी हरप्रीत सिंह "पंजाबी भाईचारा पंजाबियत का पहरेदार बने"
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश दिया है। 

तस्वीरेंः कैप्टन अमरिंदर सिंह और महारानी परनीत कौर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब हुए नतमस्तक

550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और महारानी परनीत कौर सहित कई अन्य नेता गुरुद्वारा श्री बेर साहिब नतमस्तक हुए।

गुरुद्वारा नानकसर साहिब वेरका में नतमस्तक हुए नवजोत सिंह सिद्धू
श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमृतसर के गुरुद्वारा नानकसर साहिब वेरका में कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिंद्धू भी नतमस्तक हुए हैं।

550वां प्रकाश पर्व: शहर का उत्सवी हुआ माहौल, आसमान में गूंजे "बोले सो निहाल" के जयकारे

श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

अमेरिका में जनरल स्टोर में घुसे लुटेरे, NRI को पिस्तौल छीनकर मार दी गोली, मौत
अमृतसर के कस्बा मत्तेवाल से अमेरिका के शहर मिसिसिपी गए नौजवान की एक निगरो द्वारा गोली मारकर कत्ल कर देने का मामला सामने आया है।

कैप्टन ने NRI को दिया भरोसा, घोषित अपराधियों के लिए विशेष अदालतों के गठन का करेंगे प्रयास

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने पंजाबी प्रवासी समुदाय को भरोसा दिया है कि वह खालिस्तानी उग्रवाद के दिनों में राज्य से भागने के बाद.........

बाबा नानक की शिक्षाएं सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारीः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब सरकार की तरफ से गुरूद्वारा श्री बेर साहिब में आयोजित समारोह में माथा टेका और उपस्थित संगत को बधाई दी।

महिला समेत खालिस्तानी आतंकी, हिंदू संगठन नेताओं को चाहते थे मारना, ऐसे खुला राज

पंजाब पुलिस ने महिला समेत 2 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक आतंकी को गुरदासपुर से जबकि दूसरी महिला आतंकी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। 

बेअंत सिंह हत्याकांड: राजोआना की फांसी को उम्रकैद में बदला, चंडीगढ़ प्रशासन करेगा फैसला लागू
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है। 

Mohit