Punjab Wrap Up: पढ़े दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 07:57 PM (IST)

जालंधरः हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटवारियों के 1090 खाली पद भरने को मंजूरी

पंजाब मंत्रीमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व मेें हुई मीटिंग में 1090 पटवारियों के खाली पद भरने को मंजूरी दी है। जानकारी देते मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला प्रांतीय प्रशासन में राजस्व विभाग का अहम हिस्सा होने के कारण लिया गया है 

सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस की माता का निधन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पंजाबी गायक पद्मश्री हंस राज हंस की मां का बुधवार सुबह निधन हो गया। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाऊंट पर दी है। अजीत कौर ने आज सुबह लगभग 3 बजे घर पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष की थी। उनके परिवार में 4 पुत्र, हंस राज हंस, अमरीक हंस, परमजीत हंस, और हरबंस लाल तथा 2 बेटियां दर्शन कौर और हरबंस कौर हैं।

सिद्धू आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं तो स्वागत है- चीमा

विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के वर्करों से देर सायं बैठक करते कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अगर उनकी पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन सुखपाल सिंह खैहरा जिसने पार्टी से विश्वासघात किया है उसके लिए आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।

लुधियाना: यूथ कांग्रेस के चुनाव में चली गोलियां, एक गुट ने किए हवा में 5 फायर

लुधियाना के मॉडल टाउन में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान गोलियां चलने की खबर मिली है। गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। एक गुट ने हवा में पांच फायर किए। मौके पर कांग्रेस वर्करों व पुलिस में झड़प हो गई जिसके चलते पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया तथा गुरप्रीत गोपी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। 

स्कूल बस का इंतजार कर रहा था 6 वर्षीय मासूम, तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला, मौके पर ही मौत

लुधियाना के गोकुल रोड पर हुए हादसे में 6 वर्षीय मासूम हर्षित की मौत हो गई। सूत्रों अनुसार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की बोलेरो गाड़ी ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।

लोगों पर महंगाई की मार,प्याज की कीमत 100 के पार

आम आदमी की थाली पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। सब्जियां खास तौर पर प्याज की बढ़ रही कीमतों ने देश में तहलका मचा दिया है। कई स्थानों पर इसकी कीमतों 100 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं। यदि नाभा की बात की जाए तो यहां प्याज 120 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।

जेल मंत्री सुपर-गैंगस्टर बनकर गैंगस्टरों का संरक्षण कर रहा है: सुखबीर



शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि जिस राज्य का जेलमंत्री ‘सुपर’ गैंगस्टर बनकर जेल में बैठे गैंगस्टरों का संरक्षण कर रहा हो, उस राज्य में किसी की भी जान तथा माल सुरक्षित नहीं रह सकती।

वरियाणा डम्प पर कूड़े के पहाड़ देखकर हैरान हुई एन.जी.टी. की टीम

पूर्व जस्टिस जसबीर सिंह पर आधारित एन.जी.टी. की टीम ने शहर के मेन डम्प वरियाणा का दौरा किया, जहां कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ों को देख कर एन.जी.टी. की टीम खुद हैरान रह गई। डम्प की व्यवस्थाओं को देखकर टीम के सदस्य काफी हैरान हुए 

सुनील जाखड़ की बहन का निधन

पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ बहन का  निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ की आज जालंधर में शहरी और देहाती कांग्रेस वर्करों के साथ मीटिंग थी, जिस को रद्द कर दिया गया है।  

कैप्टन सरकार ने नहीं दिया सबसिडी का हिस्सा,पावरकॉम गंभीर वित्तीय संकट में फंसा

पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) को सबसिडी का भुगतान समय पर नहीं किया जिस कारण पावरकॉम गंभीर वित्तीय संकट में फंस गया है। पी.एस.ई.बी. इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पत्र लिख कर तुरंत सबसिडी की राशि जारी करने की अपील की है।

Vaneet