Punjab Wrap Up: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 07:33 PM (IST)

जालंधरः हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पूर्व सीएम बादल से मिलेंगे भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गांव में होगी मुलाकात

bjp president jp nadda to meet former cm badal

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीरवार को शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्‍त प्रकाश सिंह बादल के साथ मुक्तसर स्थिति उनके निवास स्थान पर मुलाकात करेंगे। नड्डा की यह मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री बादल द्वारा ये बयान दिए जाने के बाद हो रही है कि सरकार चलाने के लिए अल्पसंख्यकों को भी साथ लेकर चलना चाहिए। 13 फरवरी को बादल ने अमृतसर में एक रैली में कहा था कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। 

परिवार खुदकुशी मामला: पूर्व DIG को 8 साल और DSP को 4 साल की सजा

पंजाब में अमृतसर के अतिरिक्त जिला तथा सत्र न्यायधीश संदीप सिंह बाजवा की अदालत ने राज्य के बहुचर्चित 16 साल पुराने सामूहिक आत्महत्या मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक (डी.आई.जी.) कुलतार सिंह सहित पांच अन्य को दोषी करार देते हुए आठ-आठ वर्ष की सजा सुनाई। 

नौकरी का झांसा देकर 3 सगी बहनों से रेप, नकदी और गहने भी छीन ले गए आरोपी

नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 3 सगी बहनों को अपने साथ ले जा उनसे दुष्कर्म करने के आरोप में थाना खिलचियां की पुलिस ने विजय कुमार निवासी वडाला कलां, राजा व गुरसेवक सिंह निवासी सैदपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

25 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

batch of 25 hindu pilgrims left for pakistan

अमृतसर से आज 25 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया। जानकारी मुताबिक यह जत्था 6 दिन पाकिस्तान में रुकेगा, जहां कटास राज मंदिर के दर्शन करेगा। जानकारी देते जत्थे में शामिल लोगों ने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित कटास मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीजा लेट मिलने के कारण सिर्फ 25 लोगों का जत्था जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे पहले वीजा दिया जाता है, जिस कारण दूर के लोग नहीं जा पाते।

बजट से पहले पंजाब सरकार पर बरसे मजीठिया, कही ये बात

जाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार साल 2020-21 का बजट आगामी 25 फरवरी को पेश करेगी। बजट से पहले बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। इसी कड़ी में विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पहले भी सत्र बुलाए गए हैं, लेकिन उसमें कोई काम नहीं हुआ। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा। जबकि विपक्ष सरकार के कामकाज पर नजर रखता है। 

फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में बादल छाने से लुढ़का पारा

weather of revenge

पिछले करीब एक सप्ताह तक लगातार खिली धूप व बढ़े तापमान के बीच बुधवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए बादल तथा शीत लहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि तापमान में खासी गिरावट तो दर्ज नहीं की गई लेकिन मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को फिर से जैकेट, टोपियां सहित गर्म वस्त्र पहनने को विवश कर दिया। 

194 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला, पंजाब STF ने धन विनिमयकर्ता को किया गिरफ्तार

पंजाब में 194 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में आरोपियों में से एक से 75 लाख रुपए हासिल करने के आरोप में अमृतसर के एक मुद्रा विनिमयकत्र्ता को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुद्रा विनिमय कार्यालय चलाने वाले हरनीत सिंह को मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

लुधियानाःहैरोइन के साथ SHO और उसका ड्राइवर गिरफ्तार

लुधियाना की स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने थाना डिवीजन नंबर 2 के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह गिल और उसके ड्राइवर को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एस.एच.ओ. और उसका ड्राइवर हैरोइन तस्करों के संपर्क में है।

युवक का बेरहमी से कत्ल, 20 दिन पहले हुई थी शादी

young man brutally murdered married 20 days ago

अमृतसर के थाना लोपोके के अधीन आते गांव वणीएके में एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह निवासी वणीएके के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिर्फ 20 दिन पहले ही मृतक का विवाह हुआ था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News