Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 07:08 PM (IST)

जालंधरः कृषि कानूनों को पास करने के बाद पंजाब में भाजपा नेताओं के इस्तीफों का दौर लगातार जारी है, वहीं सिंघु बॉर्डर से वापिस लौट रहे किसानों की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर वर्ना कार सवार कुछ नौजवानों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

Kisan Andolan: पंजाब में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, लगी इस्तीफों की झड़ी

कृषि कानूनों के पास करने के बाद पंजाब में भाजपा नेताओं के इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। हलका राजपुरा में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब.......

खालिस्तानी आतंकवादियों ने दी शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता को एक बार फिर से खालिस्तानी आतंकवादियों ने जान से मारने की धमकी दी है। 

Kisan Andolan: सिंघु बॉर्डर से वापिस लौट रहे किसानों पर चली गोलियां

सिंघु बॉर्डर से वापिस लौट रहे किसानों की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर वर्ना कार सवार कुछ नौजवानों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। कार सवार जसबीर सिंह , जसपाल सिंह.....

Weather Update: उत्तर भारत में पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा, ‘अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर’
अगले 2 दिन यानी 28 व 29 दिसम्बर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने का अनुमान है। 

Farmer's protest: रिलायंस के बायकाट के बाद अब किसानों व उनके समर्थकों के निशाने पर ‘पतंजलि’

केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिल को लेकर किसानों के हकों में फैसला न होने के चलते उनका विरोध बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में जहां किसानों द्वारा..........

किसानों के संघर्ष दौरान जिला बरनाला के एक और किसान की हुई मौत
जिला बरनाला के एक अन्य किसान की किसानों के चल रहे संघर्ष दौरान मौत हो गई। जिला बरनाला में आधी दर्जन से अधिक किसानों की धरने प्रर्दशनों द्वारा मौत हो चुकी है।

...इसलिए 2020 बना पंजाब के लिए कभी न भूलने वाला साल

पंजाब में 2020 में पूरे साल चाहे जो कुछ भी हुआ हो लेकिन केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर के अंत और दिसंबर में किसानों के विरोध ने सबको पीछे छोड़ दिया।

BSF को मिली बड़ी सफलता, 15 करोड़ की हेरोइन की बरामद
बी.एस.एफ. ने अमृतसर सैक्टर की एक बी.ओ.पी. से 3 किलो हैरोइन जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

दोआबा वासियों को लोहड़ी का तोहफा,  इस दिन से रोजाना दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट

स्पाइसजेट ने जालंधर निवासियों को लोहड़ी का तोहफा देते हुए अगले साल 12 जनवरी से पूरा सप्ताह आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का फैसला किया है। 

BJP पंजाब ने  वित्तमंत्री को लिखा पत्र, रखी यह मांग
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जी.एस.टी. एवं आयकर रिटर्न की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

Mohit