Punjab Wrap Up: भाजपा के धरने में मोदी का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसी, वहीं नगर निगम चुनाव के लिए SAD ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 07:49 PM (IST)

जालंधरः जालंधर के कंपनी बाग चौक पर आज बीजेपी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद जिला कांग्रेस के प्रधान बलदेव सिंह देव की अगवाई में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों को हलकी चोटें भी आई है। इसके साथ ही चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के काफ़िले को काली झंडियां दिखते हुए खेती कानूनों खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। वहीं अकाली दल की तरफ से आज मोहाली नगर निगम चुनाव संबंधी 28 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

BJP के धरने के बीच मोदी का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस से हुई झड़प
congress leader arrives to burn modi s effigy amid bjp strike
जालंधर के कंपनी बाग चौक पर आज बीजेपी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा की तरफ से यह विरोध पंजाब में कैप्टन सरकार के कारण बिगड़ती कार्यप्रणाली तथा कानून व्यवस्था को लेकर किया गया। हालांकि इस बीच जिला कांग्रेस शहरी की तरफ से आज कंपनी बाग चौक में ही प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने का ऐलान किया गया। परंतु पुलिस में शास्त्री मार्केट चौक में ही बैरीगेट लगाकर कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद जिला कांग्रेस के प्रधान बलदेव सिंह देव की अगवाई में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों को हलकी चोटें भी आई है। 

किसानों ने काफिले में निकल रहे अश्वनी शर्मा का किया विरोध, दिखाई काली झंडियां
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग और चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के काफ़िले को काली झंडियां दिखते हुए खेती कानूनों खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान के काफ़िले के चौलांग टोल प्लाज़ा से निकलने की भनक धरने पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को लग गई और जैसे ही काफ़िला टोल से 11 बजे के करीब निकलने लगा किसानों ने उसे काली झंडियां दिखाते हुए भाजपा और मोदी सरकार ख़िलाफ़ नारेबाज़ी शुरू कर दी।

मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए अकाली दल ने 28 उम्मीदवारों के नाम किए जारी
akali dal releases 28 candidates for mohali municipal corporation election
शिरोमणि अकाली दल की तरफ से आज सुखबीर सिंह बादल के नेतत्र्व में मोहाली नगर निगम चुनाव संबंधी  28 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए है। मीटिंग में इन चुनावों के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। इसी के साथ चेयरमैन प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, सदस्य ऐं.के शर्मा , चरनजीत सिंह बराड़ और कमलजीत सिंह रूबी मौजूद थे। समिति बहुत जल्द ही अन्य नामों का भी ऐलान करेगी। 

सबके सहयोग से बना हुआ है लॉ एंड ऑर्डर : DGP
पंजाब पुलिस शुरू से ही अपनी बहादुरी व शौर्य के लिए जानी जाती रही है लेकिन इसके मानवीय चेहरे पर कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था। कोरोना की वजह से लगे कर्फ्यू व लॉकडाऊन के दौरान पुलिस द्वारा समाज के विभिन्न लोगों के लिए किए गए कार्यों ने असल में लोगों को पुलिस के मानवीय होने का भी एहसास कराया। यह एहसास नॉर्मल समय में नहीं हो पाता। यकीनन अब लोग पुलिस को कानून का रक्षक मानने के साथ-साथ अपने सहयोगी व दोस्त के तौर पर भी देखने लगे हैं। यह कहना है पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता का। 

26 जनवरी को ‘दिल्ली मरजानी’ और ‘पंजाब सिंह’ की शादी, किसानों ने लोगों को भेजा न्योता
delhi marjani and punjab singh wedding on 26 january
आंदोलन को मजबूत और तेज करने के लिए किसान आए दिन कुछ न कुछ नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। कभी भूख हड़ताल तो कभी ट्रैक्टर रैली तो कभी मौन धारण, किसान किसी न किसी तरीके से कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं इस बार किसानों ने बड़े ही रोचक तरीके से विरोध जताया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के साथ ही पंजाब और दिल्ली की शादी करवाने जा रहे हैं। पंजाब और दिल्ली की शादी के लिए किसानों ने कार्ड भी छपवाया जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। 

जालंधर में भाजपा की रैली बंद करवाने के लिए किसानों ने दिया 10 मिनट का अल्टीमेटम
जालंधर के कंपनी बाग चौक पर आज बीजेपी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा की तरफ से यह विरोध पंजाब में कैप्टन सरकार के कारण बिगड़ती कार्यप्रणाली तथा कानून व्यवस्था को लेकर किया जा रहा है। हालांकि इस प्रदर्शन में किसानों के पहुंचने से माहौल गर्म हो गया है। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कुछ किसानों ने पुलिस बैरीकेड्स को हटाकर धरने को रोकने की कोशिश की, वही उनको हटा कर अंदर जाने की जद्दोजहद भी की जा रही है। वही इसी के साथ किसानों और पुलिस में झड़प भी हुई है। किसानों का कहना है कि उन लोगों ने पुलिस को कहा था कि वह भाजपा की रैली न होने दें।

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीनों का उचित मूल्य दिया जाए: बादल
sukhbir singh badal
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब की कांग्रेस सरकार पर दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों को ‘कौड़ियों के मोल‘ खरीदने का आरोप लगाया और कहा कि किसानों (जमीन मालिकों) को उचित मूल्य दिया जाए। 

19 वर्षीय नौजवान ने अपने ही खेतों में की खुदकुशी
कसबा काहनूंवान ने एक 19 वर्षीय नौजवान ने अपने ही खेतों में वृक्ष में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार गौरव ठाकुर पुत्र पवन सिंह ठाकुर निवासी काहनूंवान जो बेअंत इंजीनियरिंग कॉलेज गुरदासपुर में बी टैक की पढ़ाई कर रहा था। मौके से प्राप्त की जानकारी अनुसार और मृतक के पिता ठाकुर पवन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र गौरव ठाकुर 19 साल की उम्र का था और वह बेअंत इंजीनियरिंग कॉलेज में बी टैक के तीसरे समेस्टर का विद्यार्थी था। 

अश्वनी शर्मा ने दी कांग्रेस को चेतावनी, भाजपा को कम समझने की गलती न करें
ashwani sharma warns congress
अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की कानून-व्यवस्था व अमन-शांति को दयनीय हालत में पहुंचा दिया है और आज प्रदेश के हर नागरिक के माह्ठे पर सुबह उठते ही अपनी सुरक्षा को लेकर माथे पर लकीर खिंच जाती है। कांग्रेस पंजाब को 1984 के आंतकवाद के दौर में धकेलने पर उतारू है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेस को उसके इस मकसद में कभी कामयाब नहीं होने देगी। 

मीटिंग का समय दे नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, भड़के अध्यापकों ने फूंका DEO एैलीमैंट्री का पुतला
इस संबंधी जब डिप्टी डी.ई.ओ. सैकंडरी राकेश कुमार मक्कड़ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अफसर एैलीमैंट्री जसविंदर कौर को जरूरी काम होने के कारण उन्होंने फोन पर मुझे जहां जाने के लिए कहा जिस पर उन्होंने पहुंच कर यूनियन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह अपनी मांगों सबंधी एक मैमोरंडम उनको दें ताकि वह जल्द से जल्द अध्यापकों की मांगों संबंधी जिला शिक्षा अफसर एैलीमैंट्री को अगवत करवाएं तथा उनकी मांगों का पूर्ण तौर पर हल किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News